21-February-2022


Breaking Jashpur इस जनपद सीईओ को हटाने की शुरू हुई मुहिम, जनपद सदस्यों ने खोला मोर्चा , शिकायतों का तैयार किया पुलिंदा और……



जशपुर मुनादी।। अभी कुछ माह पहले ही जनपद सीईओ का पदभार ग्रहण करने वाले फरसाबहार जनपद के सीईओ तीर्थ कुमार बुध को यहां से हटाने की मुहिम शुरू हो गई है।खबर है कि इन्हें यहाँ से हटाने के लिए फरसाबहार जनपद के जनपद सदस्यों ने बैठक करके कलेक्टर के पास जाने का फैसला कर लिया है। जानकारी मिली है कि तकरीबन 10 बिंदुओं की शिकायत का जनपद सदस्यो ने एक ज्ञापन तैयार कर लिया है और उसी ज्ञापन को लेकर मंगलवार को जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य कलेक्टर से मिलने जशपुर जाएँगे।

जनपद सदस्यों का कहना है कि इन जनपद सीईओ के प्रभार मै आने के बाद से ही गाँव मे विकास की गति थम गई है । सीसी जारी होने के बाद भी 15वे वित्त का भुगतान यहाँ महीनो से नही हो रहा ,कार्यालय में सीईओ के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कई सारे कार्य प्रभावित हो रहे है ।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-another-big-disclosure-in-the-case-of-gang-rape-with-a-minor-these-people-also-did-gang-rape-with-the-victim-3-arrests-took-place-after-the-victims-statement-the-sp-told-the-whol/#.YhMdACkejX0.whatsapp

जनपद उपाध्यक्ष शकुंतला पाण्डेय ने बताया कि जनपद ग्रामीण विकास का मूल आधार होता है और यही का मुखिया अगर कार्यो में सुस्ती बरते तो गावो का विकास कैसे होगा।जनपद कार्यालय में नहीं रहने और नई बहाली का हवाला देकर कोई भी काम मे लेट लतीफी करने से गावो में होने वाले विकास पर भारी प्रभाव पड़ रहा है यही वजह है कि जनप्रतिधि खाशे नाराज है और जनपद में दूसरे सीईओ की पदस्थापना की मांग कर रहे हैं ।

https://munaadi.com/netaji-changed-his-footsteps-netaji-who-roams-in-luxury-car-will-now-ride-a-cycle-see-the-new-style-of-these-netajis-of-jashpur-watch-video/

आपको बता दें कि फरसाबहार जनपद सीईओ बुध बतौर जनपद सीईओ पहली बार बहाल किये गए है । जनवरी महीने में बतौर सीईओ इन्होंने फरसाबहार जनपद में प्रभार लिया है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News