21-February-2022


Munaadi Breaking- अधिवक्ता- अधिकारी विवाद की जड़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल का तबादला, भेजे गए धरमजयगढ़, गृह जिला को लेकर…………. पढ़िए पुरी ख़बर



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ के विवादास्पद तहसीलदार सुनील अग्रवाल का अंततः आज धरमजयगढ़ तबादला कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी आने के बाद अब अधिवक्ता और राजस्व अधिकारियों के बीच टकराव खत्म होने के आसार बढ़ गए हैं। 11 फरवरी को अधिवक्ताओं और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद का जब तहसीलदार सुनील अग्रवाल को माना जाता है।

इस आशय की जानकारी हालांकि कल से ही सामने आ रही थी लेकिन आज इस बात की पुष्टि कर दी गई है। तहसीलदार सुनील अग्रवाल रायगढ़ के गरवानी के रहने वाले हैं और उनके गृह जिले में उनकी पदस्थापना पर भी कई बार सवाल उठ चुके है। तहसीलदार अग्रवाल इससे पहले सारंगढ़ में पदस्थ रहे वहां भी वे विवादों में रहे हैं।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-campaign-to-remove-this-district-ceo-started-district-members-opened-a-front-prepared-a-bundle-of-complaints-and/#.YhNBuiiqR-4.whatsapp

हालांकि प्रशासन के उस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं और राजस्व अधिकारियों के बीच टकराव फिलहाल खत्म होने के आसार बन गए हैं। जिला प्रशासन के इस निर्णय को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News