रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक सत्र में बड़ा फेरबदल किया है। अब गर्मी की छुट्टी यानी ग्रीष्मावकाश को 14 दिन कम कर दिया गया है और शैक्षणिक सत्र की अवधि एक माह बढ़ा दी गई है। इस आशय का आदेश शासन के स्कूली शिक्षा विभाग ने जारी किया है।
स्कूली शिक्षा विभाग के अनुसार 31 मार्च तक होने की जगह अब 30 अप्रैल तक की होगी और शैक्षणिक कार्य 15 मई तक किया जाएगा। यानी अब स्कूलों में 15 तक पढ़ाई किया जाएगा। और गर्मी छुट्टी जो 1 मई से निर्धारित है वह अब 15 मई से दी जाएगी। और यह 15 जून तक रहेगी। पहले ग्रीष्मावकाश 1 मई से 15 जून तक दी जाती थी।

