21-February-2022


Munaadi Breaking- बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग ने कही दो टूक, न विवाद, न भ्रम, NSUI सहित कई संगठनों की मांगे दरकिनार, सभी परीक्षाएं ……….. पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। प्रदेश के स्कूलों में सभी परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। सरकार ने सोमवार को इस पर स्टैंड स्पष्ट कर दिया है। लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने जानकारी दी कि सरकार का आदेश बिल्कुल स्पष्ट है। परीक्षा ऑफलाइन ही कराई जाएगी। बिलासपुर के केवल एक स्कूल ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का प्रस्ताव दिया था, उस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

दरअसल स्कूलों में परीक्षा को लेकर पिछले एक सप्ताह से भ्रम फैला हुआ था। कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय भी इस मांग को लेकर माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-governments-big-decision-now-there-has-been-a-big-reshuffle-in-the-academic-session-summer-vacation-is-14-days-read-full-news/

पिछले 17 फरवरी को बिलासपुर में स्कूल शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक ने स्थानीय सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन को एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा, स्कूल शिक्षा संचालक की ओर से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाइन कराए जाने का निर्देश हुआ है। बोर्ड की परीक्षाएं नियमानुसार होंगे।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-50-forest-officers-of-the-state-were-changed-jashpur-dfo-was-also-transferred-now-new-read-full-news/#.YhOMBxIM7Zs.whatsapp

संयुक्त संचालक ने लिखा संचालक लोक शिक्षण के निर्देश के मुताबिक स्थानीय व्यवस्था एवं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी ऑनलाइन परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएं। इस पत्र में उन्होंने विधायक शैलेश पाण्डेय की सिफारिश का भी हवाला दिया था। इसके बाद बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सभी स्कूलों में परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की बात कहना शुरू कर दिया। इसको लेकर पूरे प्रदेश में भ्रम फैला।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-advocate-officer-dispute-root-of-dispute-transferred-tehsildar-sunil-aggarwal-sent-to-dharamjaygarh-regarding-home-district-read-full-news/

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पहले ही ऑनलाइन परीक्षा के किसी प्रस्ताव से इनकार कर चुके हैं। प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा था स्कूलों की परीक्षा में अभी ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। कोरोना का प्रकोप कम हो गया है। ऐसे में स्कूल भी खुलेंगे और परीक्षाएं भी सामान्य तौर पर ली जाएंगी।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-campaign-to-remove-this-district-ceo-started-district-members-opened-a-front-prepared-a-bundle-of-complaints-and/#.YhNBuiiqR-4.whatsapp

पिछले गुरुवार-शुक्रवार को कई जिलों में कलेक्टरों ने प्राथमिक स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया। इसमें भी परीक्षाओं का संचालन ऑफलाइन कराने का निर्देश स्पष्ट रूप से दिया गया था। रायपुर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ऑफलाइन परीक्षा आयोजन की व्यवस्था की जाए।

https://munaadi.com/how-big-is-corruption-why-are-people-fed-up-with-civil-servants-why-there-is-a-ruckus-every-day-read-the-full-analysis/#.YhMyW7TlfPo.whatsapp

माध्यमिक शिक्षा मंडल पहले ही बोर्ड परीक्षाओं के ऑफलाइन आयोजन का आदेश जारी कर चुका है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी। इन परीक्षाओं के लिए 6 लाख 83 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। बोर्ड ने 6 हजार 787 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News