जशपुर मुनादी।। मुनादी डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है । जिले में नागलोक के नाम से मशहूर ग्राम पंचायत तपकरा में अंततः सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना गोठान की शुरुआत हो गयी।
तपकरा ग्राम पंचायत के उप सरपंच शुभाष ताम्रकार ने बताया कि तपकरा के घुमरा रोड में गोठान और मवेशियों के चारागाह बनाने का काम आज से शुरू हो गया है। सरपँच पद्मावती पैंकरा ,सचिव सुदर्शन यादव व वार्ड पंच मनोज जायसवाल की उपस्थिति में आज से गोठान और चारागाह का निर्माण शुरू कर दिया गया है और बहुत जल्द दोनो बनकर तैयार हो जाएगा।
आपको बता दें कि लगभग 2 साल पहले हो यहाँ गोठान बनाये जाने की स्वीकृति मिली थी लेकिन 2 वर्षों से लेकर आज तक यहाँ गोठान नहीं बन पाया । इस मुद्दे को मुनादी डॉट कॉम ने कई बार प्रमुखता से उठाया लेकिन 3 दिन पहले जब पंचायत कार्यालय के सामने एक मवेशी की मौत हो गयी और 24 घण्टे से ज्यादा गोवंश का शव उसी जगह पड़ा रहा तो बात फिर से बढ़ गयी ।
घण्टो से मृत पड़े गोवंश की दशा और पंचायत की कारगुजारियों पर फोकस करते हुए तपकरा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी और जिला उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप ने फेसबुक लाईव किया और इसके लिए पंचायत से लेकर सरकार तक को कोसना शुरू कर दिया।
इनके द्वारा किये गए फेसबुक लाईव को भी मुनादी डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए सरकार का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया और बताया कि मुख्य्मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट गोठान तपकरा में सुपर फ्लॉप है । इस खबर को प्रकाशित होने के 2 दिन बाद तपकरा में। केवल गोठान बल्कि चारागाह का भी निर्माण शुरू हो गया।
इस लिंक पर क्लीक करिये और जानिये क्या है पूरा मामला…

