22-February-2022


महिला सुरक्षा के लिए जारी हुआ ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप, अब SOS बटन दबाते ही तत्काल सहायता के लिए पहुंचेगी 112 की टीम….पढ़िये पूरी खबर



राजनांदगांव मुनादी।। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चैबे के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुश्री तनुप्रिया ठाकुर के नेतृत्व में निरीक्षक श्रीमति सुषमा सिंह , म.प्र.आर.डोमेश्वरी साहू, प्र.आर.समारु राम द्वारा, ‘‘अभिव्यक्ति’’ नामक महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

21 फरवरी को ग्राम भेड़ी कला के उच्चतर माध्यमिक शाला में दिग्विजय महाविद्यालय द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर में ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप का प्रचार-प्रसार किया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐप के माध्यम से महिलाओं को को तत्काल सहायता देना है।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-advocate-officer-dispute-root-of-dispute-transferred-tehsildar-sunil-aggarwal-sent-to-dharamjaygarh-regarding-home-district-read-full-news/

जिसके माध्यम से यूजर की लोकेशन के हिसाब से SOS बटन दबाते ही तत्काल 112 की टीम सहायता हेतु उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं पर से अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी जिसमें शिकायतों पर त्वरित निराकरण किया जाएगा और अपनी शिकायतों के निराकरण के स्टेट्स को भी देख सकती हैं। इस ऐप को गुगल प्लेय स्टोर से आसानी से डॉउनलोड किया जा सकता है।

https://munaadi.com/the-news-shows-the-same-effect-the-news-of-munadi-com-had-a-big-impact-the-work-that-was-not-done-in-2-years-was-done-in-just-2-days-read-full-news/#.YhSQO8IPyTQ.whatsapp

साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार, बच्चों के अधिकार, संरक्षण, साईबर अपराध एवं ‘‘निजात अभियान’’ के अंतर्गत नशा, नारकोटिक्स, ड्रग्स के खिलाफ चले रहे अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News