04-February-2020


मुनादी ब्रेकिंग - रहस्यमय ढंग से चोरी हुई लैपटॉप .....जानकर आप हो जाएंगे हैरान पुलिस ने खोज निकाला वह भी जंगल से ......पढें पूरी खबर ऐसी है घटना क्रम



रायगढ़ मुनादी।

धान खरीदी केन्द्र से टेबलेट चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है और चोरी की गई लेपटॉप को भी बरामद कर लिया है। रहस्मयी तरीके से धान खरीदी केंद्र लोइंग से लैपटॉप की चोरी हुई थी। चोरी होने की जानकारी मिलते ही सामिति प्रबन्धक और कर्मचारी की हाथ पैर सूज गए थे। फिलहाल मामले को लेकर गम्भीरता दिखाई और 12 घंटे के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुये आरोपी को रिमांड पर जेल भी भेज दिया।

पढिये पुलिस की डायरी …

सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोईंग के धान खरीदी केन्द्र लोईंग से दिनांक 03.02.2020 के सुबह करीब 10:30 बजे समिति के सेमसंग कम्पनी का टेबलेट कीमती 18,000 रूपये को गेट के बगल में चबूतरा के उपर से किसानों के भीड़भाड़ में कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया था । सीसीटीवी फुटेज में महापल्ली निवासी सेदाम मिर्धा टेबलेट को चबूतरा से उठाकर अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल में बैठकर समिति प्रांगण से बाहर निकल गया था । चोरी की सूचना समिति प्रबंधक द्वारा डायल 112 एवं थाना चक्रधरनगर को सूचना दिया गया जिस पर पर थाना चक्रधरनगर प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के हमराह सहायक उपनिरीक्षक बी.एस. डहरिया, आरक्षक अखिलेश कुशवाहा एवं जगदीश रत्नाकर महापल्ली पहुंचे । संदेही सेदाम मिर्धा से पूछताछ किया गया जिस पर उसने धान बिक्री के पर्ची लेने धान खरीदी केन्द्र लोईंग जाना बताया, संदेही से कड़ी पूछताछ करने पर उसने टेबलेट चोरी कर गांव से 3 किमी दूर जंगल में झडियों में छिपाकर रखना बताया,जिसे आरोपी की निशादेही पर बरामद किया गया है । घटना के संबंध में सहायक प्रबंधक मनोहर प्रधान उम्र 49 वर्ष , सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोईंग के रिपोर्ट पर आरोपी सेदाम मिर्धा पिता अर्जुन मिर्धा उम्र 26 साल निवासी महापल्ली थाना चक्रधरनगर के विरूद्ध अप.क्र. 40/2020 धारा 379 भादंवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News