04-February-2020


नागलोक में चल गया केजरीवाल का करिश्मा? दिल्ली के चुनाव में हो रही है नागलोक के इस "आम आदमी"की चर्चा…पढ़िये पूरी खबर और जानिए आम आदमी की खास बातें ……



जशपुर मुनादी।।

एक ओर जहां दिल्ली में चुनाव को लेकर पूरे देश मे सियासत उफान पर है और आम आदमी पार्टी पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है इसी बीच आम आदमी पार्टी के लिए एक अच्छी खबर छात्तीसगढ़ से आ रही है जहाँ आम आदमी पार्टी के एक नेता ने प्रदेश में इकलौता जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर प्रदेश में इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ से दिल्ली चुनाव प्रचार करने गए आम आदमी कार्यकर्ता इस जीत की चर्चा दिल्ली में भी कर रहे हैं ।

हम बात कर रहे हैं छग के आखिरी छोर पर बसे जशपुर ज़िले में "नागलोक"के नाम से विख्यात तपकरा जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र की जहां 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी के सिम्बोलिक समर्थन में चुनाव लड़ने वाले कुनकुरी न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु कुलदीप ने दूसरा स्थान पाकर आम आदमी पार्टी को पूरे प्रदेश में सोहरत दिलवाया था और इस बार 2020 के चुनाव में उन्होंने इसी नागलोक क्षेत्र से किला फतह कर प्रदेश में इकलौता आम आदमी जिला पंचायत सदस्य होने का स्वर्णिम रिकार्ड कायम कर दिया।

विष्णु कुलदीप कहते है-मुझे जून 2019 में चौहान समाज का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया था ।समाज के इस फैसले को स्वीकार करते हुए हमने समाज को राजनीति से दूर रखने के लिए आम आदमी पार्टी के सम्भाग संयोजक व जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों दे त्यागपत्र दे दिया था लेकिन आम आदमी के लिए लड़ाई लड़ना और लड़ाई को जीत जाना मैने अपनी राजनीतिक मातृ संस्था आम आदमी पार्टी से ही सीखा और जिस तरह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास किया हम उसी स्टाईल में नागलोक का विकास करेंगे,नागलोक में नई क्रांति लाएंगे ।अरविंद केजरीवाल के आदर्शों पर चलने के चलते ही नागलोक की जनता के बीच मेरी आम आदमी की छवि बनी और आम आदमी की तरह चुनाव लड़कर आम आदमी पार्टी की तर्ज पर चुनाव जीतातो। आम आदमी हूँ ,आम आदमी की तरह क्षेत्र की जनता के लिए काम करना चाहता हूं इसलिए इस चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी से समर्थन नही लिया ।आम आदमी की टोपी पहनकर आम लीगों के बीच जाते रहे।"

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विष्णु कुलदीप ने सबसे पहले छग सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्राम सूराज योजना की अर्थी निकालकर सैंकड़ो लोगो का मुंडन संस्कार करवाया था और यह खबर जब प्रदेश के तात्कालिन मुख्यमंत्री रमन सिंह को लगी तो रमन सिंह ग्राम सूराज के दौरान ही नागलोक आये और इनके आंदोलन से जुड़े मुद्दों का निराकरण किया इस आंदोलन की सफलता के बाद इन्हें आम आदमी पार्टी ने पूरे सम्भाग का नेतृत्व सौंप दिया और कुलदीप बखूबी आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी निभाते रहे लेकिन सामाजिक दायित्व निभाने में राजनीतिक दिक्कत न आये इसलिए उन्होंने सामाजिक दायित्व निभाने का फ़ैसला लिया और पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए।

उन्होंने बताया -"सवाल पार्टी के बैनर का नहीं है सवाल जनता के विकास का है ,सवाल एक आदमी का है ,सवाल आम आदमी की सोंच का है ।मैं नेता नहीं हूं ,न ही मुझे नेतागिरी आती है ।मैं आम आदमी की तरह काम करना चाहता हूं ,आम आदमी के बीच रहकर आम आदमी बनकर उनकी सेवा करना चाहता हूं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News