05-February-2020


CAA विरोध का इतना खौफ की शादी का पंडाल भी पुलिस ने किया जब्त, जब थाने में हुआ बवाल फिर ……… पढ़िए खबर



लखनऊ मुनादी ।।

CAA को लेकर हो रहे विरोध से उत्तर प्रदेश पुलिस इतना परेशान है कि जहां टेंट लगा देख रही है वहीं धमक जा रही है और टेंट जब्ती बना ले रही है। लेकिन इस जल्दबाजी में उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार गलती कर रही है। बिजनौर में तो शादी का टेंट ही पुलिस उखाड़ ले गई। पुलिस का कहना था कि यह CAA protest के लिए टेंट लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर के मिर्दगान मोहल्ले में 4 फरवरी को साबिर की बेटी का निकाह था लिहाजा उसके घर के सामने खाली पड़ी जमीन में टेंट लगा हुआ था। ससुराल जाने वाला दहेज का सामान भी इसी टेंट के अंदर रखा था। पुलिस को जब टेंट लगने की जानकारी मिली तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस को लगा कि यह टेंट CAA के विरोध प्रदर्शन के लिए लगवाया गया है। इसलिए पुलिस ने निकाह की तैयारियों के लिए लगाए गए टैंट को उखड़वा दिया।

 घरवाले पुलिस को समझते रह गए,आखिरकार टेंट में रखा हुआ दहेज का सामान भी घर के अंदर रखना पड़ा। घर के मुखिया साबिर ने बताया कि चार फरवरी को मोदीनगर से उसकी बेटी की बारात आनी थी। भात के कार्यक्रम के लिए टेंट लगवाया गया था।

बाद में जब मामले में बवाल की नौबत आई तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। फिर से टेंट लगाने के लिए अनुमति देने लगी परंतु परिवार ने फिर से टेंट लगाने से ही इंकार कर दिया। पूरा कार्यक्रम ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे हुआ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News