जशपुर मुनादी।
जशपुर जिले के सबसे बड़े जनपद बगीचा में सरकार बनाने के लिए जोड़ तोड़ के साथ दिल्ली दौड़ का गणित शुरू हो गया है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें शोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है।
दरअसल जनपद पंचायत बगीचा में भाजपा के सरकार बनने की स्थिति तो नजर आती है, पर कांग्रेस भी अपनी एड़ी चोटी लगाए हुए है, और हो यह रहा है कि जनपद सदस्यों को लेकर सीधे जशपुर के प्रभारी मंत्री अमरजीत के दरवाजे तक दौड़ चालू है। इन जनपद सदस्यों में कुछ दोनों तरफ अपना गणित के हिसाब को आंकलन में भी लगे हुए हैं, जाना किधर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार लगभग 10-11 जनपद सदस्यों को लेकर मंत्री जी के बंगले तक की दौड़ लगाईं गई है।

एकाध दो दिन पहले की ये तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है, जिसमे प्रभारी मंत्री अमरजीत के साथ बगीचा के आला नेता भी जनपद सदस्यों के साथ हैं। शायद सत्ता के साथ के लिये जुगाड़ का दरवाजा खोलने की कवायद और रणनीति के हिस्से को हिस्सेदारी में बदलने की कोशिशें अब तेज है।
हम आपको बता दें कि जशपुर जिला पंचायत में कब्जे के लिए भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, और भाजपा सरकार बनाने भी जा रही है। 14 सीट वाले जिला पंचायत में भाजपा ने 9 सीट अपने नाम किये हैं, वहीं कांग्रेस को 4 सीटें मिली है, और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। जाहिर है अब कांग्रेस की नजर जनपदों में किसी तरह जर जोर जुगाड़ से सरकार बनाने के लिए होगी।।

