05-February-2020


विधानसभा चुनाव में हजार वोट से हारा था, सरपंच चुनाव में उससे ज्यादा मतों से हार गया, अब नेताओं के खिलाफ…………..



रायपुर मुनादी।।

पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में आये नतीजों में के तरह के किस्से सामने आ रहे हैं और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई जेल में रहकर चुनाव जीत रहा है तो कोई बिना खर्च चुनाव जीत गया। सबसे चौकाने वाले नतीजे राजनांदगांव जिले के मानपुर से आ रही है जिसमे पिछले विधानसभा के प्रत्याशी की है जो बीजेपी की टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और उसे हजार से भी कम वोटों से हार मिली थी लेकिन इस चुनाव में वह सरपंच भी नहीं बन सका।

मानपुर विधानसभा क्षेत्र से कई पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है लेकिन इस प्रत्याशी के खिलाफ 6 लोग मैदान में थे। विधानसभा चुनाव एक हजार से भी कम मतों से हारने वाले प्रत्याशी के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह सरपंच का चुनाव भी जीत पायेगा, हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों द्वारा प्रत्याशी के मुंह पर विरोध किये जाने की खबर आई थी, लेकिन इतनी बुरी हार की उम्मीद किसी को नहीं थी।

चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी पार्टी नेताओं के खिलाफ खुलकर बोलरहे हैं और एक दूसरे पर भितरघात का आरोप भी लगा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सकते में यहां भाजपा है जो विधानसभा प्रत्याशी को सरपंच तक नहीं बना सकी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News