05-February-2020


Munaadi Breaking - छात्रावास में एक बच्चे की मौत, बीमारी या झगड़े के कारण हुई मौत ? पुलिस जांच में………. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

खबर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से आ रही है जहां छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले आठवीं के एक छात्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जहां मौत कारण बीमारी बात रही है वहीं परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले छात्रावास में कुछ लड़कों के साथ उनका झगड़ा हुआ था इसके बाद बच्चा बीमार होगया था और मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना धरमजयगढ़ के पखनाकोट शासकीय छात्रावास में आठवीं की पढ़ाई कर रहे गोविंद कुर्रे नामक एक छात्र का होस्टल के ही कुछ छात्रो के साथ किसी बात पर कुछ दिन पूर्व विवाद हो गया था और विवाद मारपीट हो गईं थी। इसके बड़वाह बीमार हो गया था और उसे इलाज के लिए पत्थलगाय अस्पताल लाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
एसडीओपी पत्थलगांव के अनुसार अभी तक मारपीट की बात सामने नहीं आई है और टीआई कापू चमन सिंह सिंह के अनुसार मामले में मार्ग कायम किया गया है पोस्टमॉर्टेम और जांच के बाद ही कुछ क्लियर होगा। उनका कहना है कि झगड़ा बहुत दिन पहले हुआ था और वह टायफाइड से पीड़ित होने के कारण अस्पताल इन भर्ती हुआ था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News