(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे चौकानेवाले हैं,जहां राजपुर जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 3 से लगातार तीन बार जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए शिवनाथ यादव ने आज अपने निवास स्थान पहाड़ खंडुवा में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि बलरामपुर जिला में जिला पंचायत के अधिकांश प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं साथ ही कई जनपद में भी भाजपा ने कब्जा किया है जिसमें मैं भी अपने पुराने जनपद क्षेत्र से चुनाव लड़ा हूं जिसमें मुझे शासन सत्ता के गलत उपयोग किए जाने से पराजय का सामना करना पड़ा,झींगो ग्राम पंचायतों में कई वार्डों में फर्जी वोटिंग के प्रमाण तथ्य उपलब्ध हैं मौके पर आपत्ति करने के बाद भी पीठासीन अधिकारी शासन प्रशासन के दबाव में आपत्ति पर सुनवाई ना करते हुए कार्रवाई की गई।मैनै अपने पुराने जनपद क्षेत्र जो पूर्व में इसी क्षेत्र से तीन बार का जनपद सदस्य रहा हूं से साथ ही क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों के आग्रह पर मुझे चुनाव लड़ना पड़ा मैं ग्राम वासियों के आग्रह के सामने मजबूर रहा उनकी बातों का सम्मान करते हुए चौथी बार लगातार जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा जिसमें मुझे पराजय का सामना करना पड़ा,भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जिले में विपक्ष के तौर पर मजबूती से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ी और अधिकांश पदों पर हमारे प्रत्याशी जीत कर आए हैं सभी विजय प्रत्याशियों को हमारी ओर से और भाजपा परिवार की ओर से शुभकामनाएं हैं मैं अपने जनपद क्षेत्र वासियों को जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मुझे सहयोग दिया है उनको हृदय से आभार धन्यवाद देता हूं।
साफतौर पर बलरामपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव ने छत्तीसगढ़ में मौजूदा कांग्रेसी सत्ता के ऊपर निशाना साधते हुए बताया कि कांग्रेस ने शासन प्रशासन पर दबाव डालकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करते हुए कांग्रेस समर्थीत प्रत्याशियों को जिताने में सहयोग किया है जो एक तौर पर लोकतंत्र के अधिकारों का हनन करना व जनादेश का दूरुपयोग करना माना जा सकता है।

