05-February-2020


इस शिक्षित महिला ने 3 बार के विनिंग दिग्गज नेता को दी पटकनी तो इस 22 साल के युवा नेता समेत इन 25 प्रत्याशियों ने किया कमाल पढें पूरी खबर कौन कहा



मुनादी पत्थलगांव अतुल त्रिपाठी

पत्थलगांव जनपद क्र 2 सुरेशपुर से युवा प्रत्याशी बिंदिया भगत को जनपद सदस्य में 600 वोटों से एकतरफा जीत हासिल हुई है इसकी आधिकारिक घोषणा तहसीलदार महेश शर्मा ने की और जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र भी सौंपा । ज्ञात हो कि युवा शिक्षित प्रत्याशी बिंदिया ने 3 बार के जनपद सदस्य को पटखनी देते हुए 4 पंचायतों से जीत दर्ज की है जिसका श्रेय उन्होंने सुरेशपुर, मुडेकेला,बहनाटांगर,सुसडेगा की जनता को दिया है जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है और क्षेत्र के विकास में अहम योगदान देने की बात कही वहीं युवा कांग्रेस के नाजिर साय भी क्षेत्र 13 से जनपद सदस्य के लिए विजयी रहे साथ ही क्षेत्र 5 से कांग्रेस के साधराम लकड़ा ने भाजपा के चमरसाय को करारी शिकस्त दी जिसके सीट पर भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था ।

22 साल का युवा बना बीडीसी --
क्षेत्र क्रमांक 12 से 22 वर्ष का युवा राधेश्याम गुप्ता बीडीसी निर्वाचित हुआ है जो इलाके का पहला युवा बीडीसी बना है जिसने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच रोशन साय को मात देकर कड़ी शिकस्त दी है जो बड़ी जीत रही ।।
वहीं सुरेशपुर के सरपंच पद के लिए बाबूलाल ने 107 वोट से शानदार जीत दर्ज की तो मुडेकेला से एक बार फिर तेरेसा जोरसाय ने 39 मतों से मुकाबले को जीता वहीं केराकछर से महेश टोप्पो ने सरपंच पद के लिए 450 वोट से जीत दर्ज की है ।।

कहाँ कौन बना जनपद सदस्य
1 खेलकुंवर चौहान
2 बिंदिया भगत
3 नीता कुर्रे
4 जमल साय एक्का
5 साधराम लकड़ा
6 रूपा राजपूत
7 अनिता खाखा
8 ज्योति मिंज
9 बालेश्वर कुजूर
10 सोनभद्र सिदार
11 हरावती चौहान
12 राधेश्याम गुप्ता
13 नाजिर साय निकुंज
14 फिलिसिता टोप्पो
15 रामनरेश पैंकरा
16 कुसुम पैंकरा
17 बसंती मिंज
18 मीना चौहान
19 निर्मला तिर्की
20 जयप्रकाश तिर्की
21 चंद्रवती पैंकरा
22 ललित यादव
23 संतोषी सुकृत सिदार
24 सुकृत सिदार
25 मुकेश पैंकरा








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News