जशपुर मुनादी।।
सन्ना में खाद्य निरीक्षक द्वारा ट्रेक्टर में लोड अवैध धान को जब्त कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार को हमेशा की तरह खाद्य निरीक्षक अंजनी कुमार धान खरीदी केंद्र सन्ना में निरीक्षण के लिए पहुँचे निरीक्षण कर जब वे सन्ना बाजार से गुजर रहे थे तभी उन्हें एक ट्रैक्टर पर धान लोड नजर आया जब नजदीक जाकर ड्राइवर से जानकारी लिया गया तो ड्राइवर के द्वारा असन्तोषजनक जवाब दिया गया और ड्राइवर के पास धान बेचने या लाने का कोई भी कागजात नही मिला न ही ड्राइवर ने बताया कि धान का मालिक कौन है ।
जिससे खाद्य निरीक्षक के द्वारा तत्काल ट्रैक्टर सहित 90 बोरी धान को जब्त कर लिया गया और आगे की कार्यवाही के लिए पेपर तैयार कर लिया गया
"अंजनी कुमार"
खाद्य निरीक्षक बगीचा
मेरे द्वारा अज्ञात व्यक्ति का धान जब्त किया गया है धान मालिक का पता कर उसके विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा

