05-February-2020


जशपुर में ……जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो हार गए बीडीसी चुनाव , इस तरह मिली हार ,दोनो को हराने वाले



जशपुर मुनादी।।

जशपुर में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा भले ही जिला पंचायत में बहुमत हासिल कर ली हो लेकिन जिले के नागलोक याने फरसाबहार जनपद में भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो बुरी तरह चुनाव हार गए। बीते 3 योजना से लगातार कभी जिला पंचायत सदस्य तो कभी जनपद अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले फरसाबहार जनपद पंचायत के अध्यक्ष बेद प्रकाश भगत इस बार बीडीसी का चुनाव नही जीत पाए उन्हें उनके निकटतम प्रतिद्वंदेव मार्टिन एक्का ने हरा दिया।

वही दूसरी तरफ फरसाबहार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू सिंह को भी इस बार हार का मुंह देखना पड़ा ।उपाध्यक्ष राजु सिंह इस बार अंकिरा क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे लेकिन इस बार इनके विपक्ष में फरसाबहार की पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शकुंतला पांडेय चुनाव मैदान में थी और इस बार क्षेत्र की जनता ने जनादेश इन्हें सौंप दिया। आपको बता दें कि बीडीसी सामान्य सीट होने के चलते यह सीट काफी दिलचस्प था ।दिलचस्प इसलिए कि यहां से वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष चुनाव लड़ रहे थे और यहां काटे की टक्कर के अनुमान लगाए जा रहे थे लेकिन जब यहां वोटों की गिनती शुरू हुई तो शकुंतला पण्डेय लगातार बढ़त की ओर रही और अंततः चुनाव जीत गयी ।

यह बताना जरूरी है कि बीते 2015 के चुनाव में राजू सिंह और शकुंतला पण्डेय के बेटे मनोज बबलू पांडेय के बीच मुकाबला हुआ था लेकिन बबलू पण्डेय उस चुनाव में महज 60 वोटों से चुनाव हार गए थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News