रायगढ़ मुनादी।।
सरकार बनने के बाद पहली बार रायगढ़ दौरे पर आए स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि फंड उपलब्ध कराकर डाक्टरो की भर्ती के रास्ते खुले रखे जाएं। वे जब चाहें आएँ सरकार उन्हें बेहतर पैकेज देकर रखेगी। अभी तक प्रदेश सरकार और डॉक्टर्स के बीच पैकेज की समस्या रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमएफ मद से डॉक्टर्स का प्रमोशन और पैकेज की व्यवस्था करने की चर्चा मुख्यमंत्री से की है।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ में DMF मद में पैसिव भी है इसलिए यहां किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। DMF एक अच्छा माध्यम है और इससे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज का बेहतर विकास हो सकता है। सरकार प्रमोशन और डीएमएफ मद से डाक्टरों की भर्ती की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन की प्रक्रिया हाइकोर्ट में अटकी है, इसलिए गतिरोध आ रहा है, इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ मंत्री ने प्रेस को यह भी बताया कि उन्होंने बजट में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिकल सेल रिसर्च सेंटर की मांग की है।
टीएस सिंहदेव ने प्रवास के दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों ने मांग संबंधी ज्ञापन दिया।

