05-February-2020


ये है नागलोक का अभिमन्यू !…..10 महारथियों के 'व्यूह' को भेदकर महज 21साल की उम्र में बन गया जनपद सदस्य , हुई एकतरफा जीत...देखिये वीडियो …….



जशपुर मुनादी

जशपुर जिले के फरसाबहार में सबसे कम उम्र में जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले ग्राम पंचायत तुब्बा के रहने वाले 21 वर्षीय राहुल चौहान चुनाव जीत गए है ।इन्होंने 10 विरोधियों को पछाड़ते हुए सबसे अधिक 988 वोट पाकर कंदईबहार, तुब्बा,व पुगराबहार क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव अंततः अपने पक्ष में कर लिया ।इस क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और राहुल ने सभी 10 दिग्गजों को काफी पीछे धकेल दिया ।इनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 448 वोट मिले जबकि इन्होंने 900 के आँकड़े को क्रॉस कर दिया।

https://youtu.be/xJ_nH8vCsx0


आपको बता दें कि राहुल के पिता फरसाबहार जनपद पंचायत में पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ हैं और राहुल जर्नलिज्म की पढ़ाई करते हुए बीकॉम करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे थे और पहली बार मे ही उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र से बड़ी सफलता हासिल हई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News