जशपुर जिले के उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा के क्षेत्र क्रमांक 19 में जनपद सदस्य का चुनाव महासमर बना हुआ था और इस महासमर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने कई विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए 19 नम्बर सीट पर आखिरकार कब्जा जमा लिया ।संध्या सिंह भाजयुमो के क्षेत्रीय युवा नेता सत्यम सिंह की पत्नि है और वो पहली बार चुनाव लड़ रही थी । ।पिछड़ा वर्ग सीट होने के नाते यहाँ प्रत्याशियों की संख्या बहुत 4 थी और इन चारों प्रत्याशियों में दूसरे नम्बर पर काँग्रेस समर्थित अरविंद शाह रहे जबकि संध्या सिंह पहले स्थान पर रहकर चारो प्रतिद्वंदियों से आगे निकल गयी ।बताया जा रहा है कि संध्या सिंह की जीत के बाद फरसाबहार जनपद में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की सँख्या कूल 16 हो गयी है।

