जशपुर मुनादी।।
आम आदमी बनकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले आदमी पार्टी के पूर्व जिला संयोजक विष्णु कुलदीप ने आज जीत का ऐतिहासिक जश्न मनाना । आपको बता दें कि विष्णु कुलदीप जशपुर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 से इस बार दूसरी बार चुनाव लड़े ।2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विष्णु कुलदीप "आम आदमी पार्टी"के इकलौते नेता के रूप में चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें महज कुछ सौ वोटो से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन को हार मिली थी लेकिन 2020 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्होंने दुबारा उसी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा और हजारों वोट से जीत गए। हांलाकि कुलदीप इस बार बगैर किसी पार्टी के समर्थन के चुनाव लड़े लेकिन उन्होंने इस चुनाव में भी "आम आदमी"का स्टाईल नही छोड़ा और आम आदमी पार्टी के स्टाईल में चुनाव लड़े और किला फतह कर लिया ।
गुरुवार को इस "आम नेता"द्वारा जीत का जश्न मनाया गया और इस जश्न में केवल और केवल आम आदमी दिखे।

