रायगढ़ मुनादी।।
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली इस पार्टी के महापौर और सभापति भी बन गए लेकिन इस पार्टी का असंतोष फूटा MIC के सदस्यों के विभाग बंटवारे के बाद। MIC के विभाग में बंटवारा होते के साथ ही MIC के दो सदस्य सलीम नियरिया और संजय देवांगन ने MIC से इस्तीफा दे दिया।
सलीम नियरिया ने जहां MIC गठन में मनमाना तरीका अपनाने का आरोप लगाया है वहीं संजय देवांगन ने मुनादी से बातचीत में कहा कि जनता ने उन्हें काम करने के लिए चुना है वे परिषद में जनता की आवाज उठाएंगे इसलिए वे शहर सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
बहरहाल कांग्रेस के गुटीय राजनीति की लड़ाई अब MIC के बहाने सतह पर आ गयी है। हालांकि पार्टी में मान मनौव्वल के दौर शुरू हो गया है लेकुन इन दो MIC सदसियों पर इसका असर पड़ते नहीं दिख रहा है।

