06-February-2020


रायगढ़ के दो थानों को मिला ISO अवार्ड, थानों में क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के कारण मिला अवार्ड, और ये खूबियां मिली …… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ जिले के दो थानों- सरिया व चक्रधरनगर को बेहतर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसवो (ISO) 9001:2015 सर्टिफिकेट अवार्ड मिला है। इस अवार्ड की जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा दी गई।

जिले के दो थाने को पहली बार International Standards Organization (ISO) के मानक थाना होने का अवॉर्ड दिये जाने की जानकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा कन्ट्रोल रूम में आयोजित की गई प्रेस कान्फ्रेंस में मीडिया के साथ साझा किये गए।

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा राज्य के सभी थानों को आमजन के लिये ऐसा सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये गए हैं जिनमें मूलभूत आवश्यक संसाधनों के साथ बेहतर भवन, बिजली, पानी, कनेक्टिविटी तथा ऐसी सभी सुविधाएं हों, जहां आने वाले लोग तनाव रहित होकर अपनी बातें पुलिस अधिकारी के समक्ष रख सकें ।

इन दिशा निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा जिले के सभी थानों को उच्च गुणवत्ता एवं बेहतर कामकाज, शासकीय सम्पत्ति का रख रखाव, जांच निस्तारीकरण जैसे मापदंडों को बेहतर करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के जरिये थानाक्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को बढाये जाने का कार्य करने का निर्देश दिया गया । साथ ही थाना प्रभारियों को विभिन्न संगठनों की गाईडलाईन से अवगत कराया गया जिस पर सभी थानों द्वारा कार्य किया गया है ।

आज सभी थानों में आगंतुकों के लिए बेहतर रिसेप्शन, महिला डेस्क की सुविधा है । थानों में शुद्ध पेयजल के साथ ही चिन्हित थानों को बालमित्र थाना बनाया गया है । इसके साथ ही अपराधों पर नियंत्रण का कार्य करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग पर भी कार्य किया जा रहा है । थानाक्षेत्र में चलित थाना लगाकर त्वरित शिकायतों का निवारण की कार्यवाही की जा रही है ।

ISO अवार्ड के लिए नई दिल्ली से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की टीम दिल्ली से रायगढ़ आई जो थाना चक्रधरनगर व सरिया को अपने मापदंडों पर जांच की, जिनमें दोनों थानों ने सभी मापदंडों को पूरा क्या और उन्हें यह अवार्ड मिल पाया। इन थानों का इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसेप्शन, महिला डेस्क, बालमित्र पुलिस अधिकारी की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, वाहन स्टैंड आदि सुगम व बेहतर पाए गए । साथ ही इन थानों में सामुदायिक पुलिसिंग एवं क्राइम का निकाल अच्छा है । थाना क्षेत्र की जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News