बलरामपुर-राजपुर मुनादी
राजपुर नगरपंचायत के प्रतिक्षा बसस्टैंड में अव्यवस्थाओं को लेकर कई समाचार पत्रों ने पेयजल समस्या,प्रतिक्षालयों में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा,सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई व बस स्टैंड में फैली गंदगी और अव्यवस्था का प्राथमिकता से उल्लेख कर प्रकाशित किया जाता है,जिसकी वास्तविकता की पड़ताल के लिए नव निर्वाचित पार्षद व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ प्रतिक्षा बस स्टैंड मौके पर जा कर उल्लेखित समस्याओं का जायजा लिया और समस्याओं को गम्भीरता से अपने संज्ञान मे लेते हुए लोगों को जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आस्वासन देते हुए नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारियों को समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देशित किया,इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, अनुराग तिवारी, पूर्व पार्षद भिमसेन सिंह, अशोक कश्यप,सचिन सोनी व बस स्टैंड के लोग मौजूद रहे।

