06-February-2020


मुनादी ब्रेकिंग - दो भारी वाहनों की भिड़ंत ने बिगाड़ दी इस तरह यातायात व्यवस्था की देखते ही देखते लग गई कई किलोमीटर लंबी लाइन ......पढें पूरी खबर ...



रायगढ़ मुनादी।

आज दोपहर उर्दना खनिज बेरियर के पास दो भारी वाहन के बीच टक्कर हो गई। इसकी वजह से इस मार्ग पर काफी समय के लिए आवाजाही बन्द हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार देर शाम जब दोनों वाहन को हटाने की कोशिश की जा रही थी तब दोनो ओर से वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। इधर गोरखा के पास पूरी सड़क जाम हो गई जिससे वाहन से इधर से उधर आने पूरी तरह बाधित हो गई। वही सीएमओ ओडिस रोड , ढिमरापुर रोड से लेकर जिंदल रोड और कोतरारोड बाईपास में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई इससे कई घण्टे से जाम की स्थिति बनी हुई है। इस जाम में कई यात्री बस कार जैसी वाहन भी फंस गई है। इससे लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

देखे चित्र








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News