06-February-2020


Munaadi breaking - सोशल मीडिया में रायगढ़ के शाहीनबाग को गोधरा बनाने की धमकी, एसपी से …………….



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे CAA और NRC के विरोध प्रदर्शन, जिसे शाहीन बाग नाम दिया गया है, उसको लेकर सोशल मीडिया में तल्खी बढ़ती जा रही है। आज एक सोशल मीडिया यूजर ने शाहीन बाग को गोधरा बनाने की धमकी दे दी। इससे आयोजकों के कान खड़े हो गए हैं।

गुरुवार को रायगढ़ के रामलीला मैदान शाहीन बाग में इस पर भी चर्चा की गई । सोशल मीडिया में नफरत फैलाने वालों पर नकेल कसने प्रदर्शनकारियों ने एसपी से मुलाकात करने की बात कही है। उनका कहना है कि जिस तरह कुछ लोगों द्वारा लोगों के दिमाग में ज़हर भरने की कोशिश की जा रही है उसी का यह परिणाम है कि सोशल मीडिया में इस तरह के पोस्ट लिखे जा रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News