त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान से तीन दिन पहले मर चुके एक वार्ड पंच प्रत्याशी की रिकार्ड मतों से जीत हो गयी ।मौत के बाद मिले रिकार्ड जीत की ख़बर सुनकर प्रत्याशी समर्थक यह तय नही कर पा रहे कि मौत का गम बांटे या जीत की खुषी मनाए।
मामला कोरबा जिले के हरदी बाजार से लगे नोनबिर्रा ग्राम पंचायत का है ।यहाँ के वार्ड नम्बर 18 के पंच प्रत्याधी माया राम पटेल का मतदान के 3 दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था लेकिन निधन के तीसरे दिन बाद जब इस वार्ड का रिजल्ट निकला तो मायाराम पटेल अपने पंचायत के 21 वार्डो में सबसे ज्यादा वोट पाकर चुनाव जीतने वाले सबसे पहले प्रत्याशी रहे।इस वार्ड में स्व पटेल को मिलाकर कूल 140 मतदाता हैं जिनमे 104 लीगों ने स्व पटेल को वोट देकर उन्हें श्रद्धांजली दी।

