07-February-2020


शहर के इस चौक में इन अतिथियों की उपस्थिति में संत शिरोमणि .........प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा इसके लिए .....इसके लिए किया गया है आग्रह, पढें पूरी खबर




रायगढ़ मुुनादी।

8 फरवरी 2020 संध्या 3.00 बजे कबीर चौक रायगढ़ में शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संत शिरोमणि कबीर दास जी की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।जनकारवां समिति के बैनर तले संत कबीर दास जी की प्रतिमा कबीर चौक में स्थापित करने की पहल का शहर के प्रबुद्धजनों ने स्वागत किया है।शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ साथ महान विभूतियों के दर्शन से आगामी पीढ़ी को अवगत कराने के स्तुत्य प्रयास में जनसहभागिता की आवश्यकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती इस पहल में जनकारवां निश्चित ही खरी उतर रही है। कार्यक्रम के शुरुआत में कबीरदास जी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि के द्वारा किया जावेगा तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।जनकारवां के सभी सदस्यों ने रायगढ़ की जनता को इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने का आग्रह किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News