07-February-2020


कांग्रेस नेता का पलटवार,कहा-भाजपा अध्यक्ष ने ऐसा बोलकर जनादेश का अपमान किया .....अनर्गल प्रलाप कर....पढिये पूरी खबर



बलरामपुर-राजपुर मुनादी

भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव जो राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्र.03 से जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था जिसमें इन्हे पराजय का सामना करना पड़ा था और इन्हो ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के उपर साशन प्रसाशन पर दबाव दे कर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हार का कारण बताया था जिसका खंडन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हार की हताशा की वजह से अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं,उन्होंने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और फर्जी वोटिंग होना बताकर जनादेश का अपमान किया है।समूचे छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के पक्ष में हवा बह रही है,नगरीय निकाय चुनाव में तथा त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव में आदरणीय भूपेश बघेल के जनता के लिए किए जा रहे कार्यों का आम जनमानस ने स्वागत किया है और उसे वोटों के रूप में परिणित किया है।
कांग्रेस कभी भी प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और फर्जी वोटिंग कराने के पक्ष में नहीं रही हैं। समूचे छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव परिणामों में जिला पंचायतों के 400 में से लगभग सवा 200 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाने के पूर्व इस विषय पर विचार नहीं किया कि समूचे बलरामपुर- रामानुजगंज में जनपद क्षेत्रों में तो कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है परंतु जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी को ही बढ़त हासिल हुई परंतु कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी ने प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप कहीं भी नहीं लगाया और ना ही पूर्व में कभी लगाया था जब 15 सालों तक डॉक्टर रमन के राज में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य की स्थिति थी और प्रशासनिक आतंक चरम पर था,जनतंत्र में जनादेश का सम्मान अवश्य करना चाहिए अगर हम जनादेश का सम्मान नहीं करेंगे तो जनतंत्र के मायने हम सबके लिए निरर्थक हो जाएंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News