07-February-2020


जशपुर में ऐसा भी हुआ…..एक प्रत्याशी को मिले शून्य वोट, प्रत्याशी खुद का वोट भी…और घर के लोग तो…पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

खबर जशपुर ज़िले के तपकरा ग्राम पंचायत से है जहां एक प्रत्याशी को एक भी वोट नही मिले । हम बात कर रहे है इस ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 19 की जहां वार्ड पंच के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे इनमें से एक प्रत्याशी जुगल जायसवाल को शून्य वोट मिले वो भी तब जब प्रत्याशी के परिवार के कई सदस्य इसी वार्ड में रहते हैं।।गणना पत्रक के मुताबिक इस वार्ड में 172 वोट पड़े जिसमें सबसे अधिक वोट यदुवर गुप्ता को 49 और सबसे कम शून्य वोट जुगल जायसवाल को मिले ।यह बताना जरूरी है कि वार्ड पंच प्रत्याशी जुगल दूसरे वार्ड के निवासी है इसलिए वार्ड नम्बर 19 के मतदाता सूचि में उनका नाम नही था ।बताया जा रहा है कि प्रदेश का यह पहला मामला है जिसमे किसी किसी प्रत्याशी को शून्य वोट मिले हो








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News