जशपुर मुनादी
जशपुर जिले के ग्राम पंचायत तपकरा में एक वार्ड पंच ने लगातार 6ठवीं बार पंच का चुनाव जीत कर अच्छा खासा रिकार्ड कायम कर लिया है।इस बार तो गजब तब हो गया जब भाजपा मंडल महामन्त्री की पत्नि मीना गुप्ता का उसने जमानत जप्त करवा दिया ।हम बात कर रहे तपकरा ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 5 की जहां से इस बार मनोज जायसवाल 6ठवीं बार वार्ड पंच का चुनाव लड़ रहे थे और 6ठवीं बार भी उन्होंने शानदार जीत हासिल कर लिया। मनोज जायसवल ने पहली बार सन 2000 में वार्ड पंच में अपनी किस्मत आजमाया था और तब से आजतक ये वार्ड के अजेय योद्धा के रूप में खुद को कायम रखा।गणना पत्रक के मुताबिक इस चुनाव में मनोज जायसवल को 136 वोट मिले जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी मीना गुप्ता को महज 11 वोटो से संतुष्ट होना पड़ा ।आपको बता दें कि मीना गुप्ता वार्ड नम्बर 19 से वार्ड पंच का चुनाव जीतने वाले भाजपा मंडल महामन्त्री यदुवर गुप्ता की पत्नि है। बताया जा रहा है कि इस बार मनोज जायसवल के जीत के रिकार्ड को तोड़ने के लिए कई स्थानीय दिग्गज भीतरघात करने में लगे थे लेकिन किसी का भीतरघात काम नही आया और अन्ततः मनोज जायसवाल चुनाव जीत गए।

