08-February-2020


जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर अनुभवी सुलझे राजनीति की लंबे समय से समझ .....हो रही वकालत ग्रामीण क्षेत्रो में ताजपोशी की उम्मीद ....तो जिला पंचायत में होगी स्वस्थ्य राजनीति की .....पढें पूरी खबर



निराकार के ताजपोशी से ग्रामीण छेत्रो में होगी स्वस्थ राजनीति की शुरुवात:-अशोक

पूरे जिले के ग्रामीण छेत्रो में विकास की लिखी जाएगी नई इबादत, जिले भर में उत्साह का माहोल

रायगढ़ मुनादी।

ज़िला पंचायत अध्यक्ष को लेकर अब जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर यूं तो निराकार पटेल सहित कई चेहरे सामने आ रहे है जिसमे कैलाश नायक का भी एक नाम सामने आ रहा है इसके अलावा भी एक चेहरा है लेकिन इन सबमे यदि बात की जाए तो निराकार पटेल का नाम पहले नंबर पर माना जा रहा है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिंकाश जिला पंचायत सदस्य निराकार पटेल को पसंद कर रहे है।

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत और निराकार पटेल के एतिहाशिक मतों से जीत के बाद पूरे जिले में कांग्रेसियो में भारी उत्साह का माहौल है।जिला पंचायत के चुनाव में निराकार के जीत पश्चात ही उनके समर्थकों ने जगह जगह फटाके फोड़ और मिठाइयां बाट कर खुशिया मनाई थी।
ग्रामीण छेत्र के कद्दावर कांग्रेसी युवा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने निराकार की जीत पश्चात अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निराकार के जीत पश्चात ही जिला पंचायत में कांग्रेस की सरकार बननी तय हो गई थी।निराकार पटेल के जीत के बाद कांग्रेस ने अन्य सीट पर जबरजस्त बढ़त बनाया।पूरे जिले के ग्रामीण मतदाता निराकार को अध्यक्ष बंनाने कांग्रेस समर्थित प्रत्यासियो के पक्ष में मतदान किये और कांग्रेस प्रत्यासियो की एतिहाशिक जीत से जिला ग्रामीण सरकार में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि आज पूरे जिले के ग्रामीण छेत्रो में निराकार पटेल जी सबसे वरिष्ठ कांग्रेसियो में शामिल है उनके राजनीतिक अनुभव का कोई शामी नही।शहीद सम्मानीय नंदकुमार जी के साथ सरपंच पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात करने वाले निराकार जी जिला पंचायत में पूर्व में सदस्य भी रह चुके है।सदस्य के साथ ही विगत 12 वर्षों से निराकार जी तात्कालिक खरशिया विधायक परम् आदरणीय नंदकुमार के साथ साथ वर्तमान केबिनेट मंत्री माननीय उमेश पटेल जी के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत है।अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि निराकार जी कांग्रेस की विचारधारा के ध्वजवाहक है लेकिन पूरे जिले में सभी पार्टी के लोग उनका सम्मान दिल से करते है।निराकार जी ने हमेशा स्वक्ष राजनीति की है जो उनकी लोकप्रियता का कारण है और निश्चित ही उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पूरे जिले के ग्रामीण छेत्रो में स्वस्थ राजनीति का आगाज होगा।अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि पूरे जिले की जनता अपने प्रिय नेता के अध्यक्ष बनने का इंतजार कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News