08-February-2020


Munaadi Breaking - मान नहीं रहे MIC से इस्तीफा देने वाले पार्षद संजय देवांगन, मुनादी से कहा, न स्कूल, न काम तो ऐसे में………………



रायगढ़ मुनादी।।

निगम में एमआईसी सदस्य संजय देवांगन द्वारा एमआईसी सदस्य के रूप में शामिल कर शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया था, लेकिन MIC सदस्य संजय देवांगन ने तत्काल बिना कोई इंक़वायरी ,बिना बातचीत सीधे फैसला करते हुए MIC से इस्तीफा दे दिया। इससे एकबारगी शहर सरकार में हड़कम्प मच गया। हालांकि शहर सरकार पूरी तरह अस्तित्व में आने के बाद अब प्रथम बैठक की तैयारी में जुट गई है। इन्हें आशा है कि MIC सदस्य आखिरकार मान जाएंगे लेकिन संजय देवांगन का इस पद पर कोई रुचि नही है ऐसा उनकी बातों से लगता है।

इधर एक एमआईसी सदस्य के इस्तीफे के बाद भी 6 सदस्य बैठक के लिए पर्याप्त होने से शहर सरकार की सेहत पर कोई असर नही डालता। इस्तीफे की खबर से बेखबर शहर सरकार शहर विकास को लेकर अपने काम मे जुट गई। महापौर की ओर से इनके इस्तीफे को लेकर कोई परेशानी नहीं होना मानकर इसे संगठन की जानकारी में देने और बैठक में इस पर कोई निर्णय लेने की बात कहते हुए मामले को टाल दिया।

हालांकि शिक्षा विभाग का यह पद निगम के शहर सरकार ने रखा ही नही पिछले कुछ सालों से विलुप्त हो चुका है। इस मामले पर संजय देवांगन ने मुनादी से बातचीत में कही। पहले जब निगम के अंदर स्कूल हुआ करती थी तब शिक्षा विभाग हुवा करता था अब निगम के अंडर में न स्कूल है और न ही इस विभाग का दायित्व लेने से कोई फायदा है इस विभाग का निगम के अंदर कोई काम ही नहीं है। ऐसे में इस पद पर बने रहना कोई औचित्य ही नहीं है इसलिए मैंने इस्तीफा दिया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News