08-February-2020


शहर में संचालित इंटरनेशनल न्यूगा बेस्ट हेल्थ सर्विस के 10 साल पूरे .....11 वें वर्ष में प्रवेश पर सबने दिया शुभ कामनाएं .....पढें विधायक नायक ने क्या कहा .....



रायगढ़ मुनादी।

नगर में विगत 10 वर्षों से शालीनता पूर्वक संचालित "इंटरनेशनल न्यूगा बेस्ट हेल्थ सर्विस "नगर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों- विधायक मा.प्रकाश नायक, मेयर जानकी काटजू,सभापति जयंत ठेठवार , पारसद गण विकास ठेठवार, प्रभात साहू एवं भू.पू. अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ जगदीश मेहर भारतीय विधि अनुसार दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ 11वें वर्ष के प्रवेश की रस्म अदायगी की। इस अवसर पर मा, प्रकाश नायक जी ने इस बहुमूलय स्वास्थ्य सेवा की प्रशंसा करते हुए रायगढ़ शहर हेतु चमत्कारिक चिकित्सा निरूपित करते हुए न्युगा बेस्ट परिवार के इस सेवा कार्य को एक अनूठी मानव सेवा बताया। इस अवसर पर भू.पू.प्रेसिडेंट 93 वर्षीय मा.रामकुमार जी सहित सभी अतिथियों का शाल,श्रीफल डायमंड टेक्नालॉजी विकसित पेटेंटेड, तारमोनियम स्टोन और एसिडिटी, बीपी,ब्रेन स्ट्रोक ,मोटापा एवं हार्ट एतैक से सुरक्षा प्रदान करने वाली जड़ी बूटी एवं उसका काढ़ा पिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर लाभार्थियों संदीप गायकवाड़,अनूपसिंह ठाकुर,श्री ओझा जी,अजय अग्रवाल,चक्रधर यादव जी,मैडम फ्रांसिस,मैडम रावत,सीनियर एडवोकट रामकुमार अग्रवाल जी,चंदेल जी मनहर,रामचंद्र जी केसरवानी उनके अपने रोगोपचार एवं अभूतपूर्व स्वास्थ्य लाभ की जानकारी से अवगत कराते हुए थेरेपी के आविष्कारक,अमूल्य सहयोग हेतु पेट्रोलियम व्यवसाई मेहतापरिवार एवं स्वाधीनता सेनानी तोड़ा राम जोगी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त फ़्री डेमो थेरेपी हेतु भूरी भूरी प्रशंशा की ।वक्ताओं ने अपने उद बोधन में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से मांग रखी कि लाभार्थियों में 80/सेभी ज्यादा महिलाएं आती हैं अत:महिला मर्यादा त था स्थानाभाव के मद्दे नजर कोई बड़ी जगह भले ही प्रतीकात्मक किराए में ही कोई भवन इस थेरेपी हेतु मुहैया करा या जाना जनहित में होगा।स्मरण रहे कि रायगढ़ की नगर निगम एवं धर्मादा ट्रस्ट जैसी संस्थाओं की जिम्मेदारियों में शुमार है कि वे आम नागरिकों को फ़्री चिकित्सा सुविधाएं देवे जो कि नगण्य है जबकि स्वा,से,तोड़ा राम जोगी फाउंडेशन स्व विवेक से विगत 10 वर्षों से बिना जाती धर्म लिंग भेद से सभी को नि शुल्क सेवा मुस्कान बिखेरते हुवे शहज भाव से सेवा की जा रही है। कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन संचालक एम,एल,जोगी द्वारा किया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News