08-February-2020


रायगढ़ और जशपुर जिले को मिले करोड़ो की सौगात,प्रधानमंत्री ने सुनी सांसद गोमती की मांग ,सड़को के लिए दिए डेढ़ सौ करोड़ ,जानिए कहां कहाँ बनेंगी सड़के और कैसे……



जशपुर मुनादी।।

सड़को की समस्या से जूझ रहे जशपुर और रायगढ़ को केंद्र सरकार ने तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ के सड़कों की सौगात दी है ।रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय के भागीरथ प्रयास से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रायगढ़ और जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ की सौगात दी गयी है बल्कि आज इन सड़कों का टेंडर भी जारी हो गया।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के बनकम्बो से कुनकुरी साढ़े 10 km,कुनकुरी से दुलदुला साढ़े 14km,डोभ से दुलदुला 11km,महादेवडाँड़ से बिमड21km,कांसाबेल से शब्दमुण्डा साढ़े 17 km, मनोरा से डाँड़गाँव साढ़े 10km इसी तरह रायगढ़ जिले के लिए कटकलिया से किलकिला 25km,पाकरगांव से टोलमा 23km, कापू से सलका 6km,छाल से कफरमार्ग 8 km, धर्मजय गढ़ से तुरंगा10km,खम्हार से रावनभाठा 10km Nh रायगढ़ से खरसिया बभनिपाली,चपले और बरमकेला रोड से कुरंगपाली ,कुलेता कोसीर सिंघनपुर से रायगढ़ सारंगढ़ रोड 8km,Nh पटेलपाली से पुटकापुरी mdr पुसौर 13km, कोड़ा तराई से ओरण्ड 5km, बड़े भंडार से चन्गुरी रायगढ़ हमीरपुर mdr से सपनई चौक 3 km की सड़कों की न केवल स्वीकृति मिल गयी है बल्कि आज से इनका टेंडर भी ऑनलाइन हो गया है ।
सांसद गोमती साय ने उनकी मांग पर जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए केंद्र सरकार द्वारा सड़को के लिए दिये गए करोड़ों की सौगात के लिए केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को सह्रदय धन्यवाद दिया है और कहा है कि दोनो जिले के ग्रामीण अंचलों में लोग बहुत पहले से सड़कों की समस्या से जूझ रहे थे इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और उनके पत्र को गम्भीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री ने सौगात देकर रायगढ़ जशपुर के लाखों लोगों की राह आसान कर दी है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News