09-February-2020


जशपुर में .....हार के बाद इस प्रत्याशी ने "जीत" के लिए छेड़ दिया महाअभियान ! हार को जीत में बदलने का अपनाया ये फार्मूला ....कहा-अब जीत पक्की.....पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//


एक तरफ जहां पंचायत चुनाव के आखिर परिणाम आने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों का जश्न अभी भी चल रहा है और हार चुके प्रत्याशी हार के सदमे से उबर नही पाए हैं वही एक प्रत्याशी हार के बाद भी पूरे फार्म में दिख रहा है और इस छोटी हार को बड़ी जीत में तब्दील करने अगले दिन से ही जुट गया है।हम बात कर रहे हैं जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 के डीडीसी प्रत्याशी रामेश्वर साय की ।रामेश्वर साय इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के निर्दलीय उम्मीदवार थे और चुनाव में उनकी करारी हार हुई लेकिन हार के परिणाम आने के दिन से ही उन्होंने आगामी जीत के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है और इनका मानना है कि आज उन्हें मामूली हार जरूर मिली है लेकिन कल उन्हें इस हार के बदले बड़ी जीत मिलने वाली है इसलिए उन्होंने हार की परवाह किये बगैर आगे की रणनीति तैयार करने में जुट गए है।      रामेश्वर साय स्वयं को 80 के दशक का कट्टर कांग्रेसी नेता मानते है और बीईओ के पद से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बाकायदे काँग्रेस की सदस्यता हासिल की और जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने काँग्रेस पार्टी सेसमर्थन भी मांगा लेकिन उन्हें काँग्रेस पार्टी का समर्थन नही मिला ।उन्हें लगता है कि काँग्रेस अगर उन्हें समर्थन देती तो जिस तरफ विधानसभा चुनाव में काँग्रेस ने 35 वर्षो का रिकार्ड तोड़ा था उसी तरह डीडीसी चुनाव में भी कई सालों का रिकार्ड ध्वस्त करते हुए यहाँ काँग्रेस का जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होता ।       मुनादी डॉट कॉम से बात चीत के दौराम उन्होंने कहा कि 35 साल बाद पहली बार  जशपुर जिले की जनता ने काँग्रेस पर भरोसा करके जिले की तीनों सीट कांग्रेस को सौंपा था लेकिन एक ही साल में जिले भर में काँग्रेस की हालत खराब हो गयी ।जिला पंचायत के 14 सीट पर केवल 4 कांग्रेसी डीडीसी पहुँच पाए ।वो मानते है कि सबसे बुरा हाल जशपुर और  कुनकुरी विधानसभा का हुआ है जहाँ  जशपुर में एक भी डीडीसी पद पर काँग्रेस नही आई वही कुनकुरी में केवल 1 डीडीसी से पार्टी को संतुष्ट होना पड़ा ।कुनकुरी विधानसभा के 3 जनपदो में कांग्रेस केवल कुनकुरी जनपद में साख बचा पाने में कामयाब रही जबकि दुलदुला और फरसाबहार जनपद में पार्टी सत्ता से बहुत दूर हो गयी  ।ऎसे में अब जरूरी हो गया है कि काँग्रेस संगठन को मजबूत किया जाय और प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा गाँव, गरीब ,और किसानों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाया जाए ।       उन्होंने कहा कि 5  फरवरी से ही उन्होंने जिले भर में काँग्रेस पार्टी के समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है और एक सप्ताह बाद से इस अभियान को बृहद रूप दिया जाएगा ।मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने प्रदेश के गाँव और किसानों को विकसित करने के लिए जितनी भी योजनाएं बनाई है उन सभी योजनाओं की घर घर जाकर वयाखया की जाएगी और काँग्रेस का अलख जगाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि इस अभियाम मे उनके साथ जिले भर के कांग्रेसी नेताओं का समर्थन है और उन्हीं के सहयोग से उनके अभियान को गति मिलेगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News