09-February-2020


Munaadi Breaking - MIC विवाद पर विधायक ने कहा, जल्द पदभार संभालेंगे संजय देवांगन, संजय ने कहा नहीं हुई……….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ नगर निगम में MIC सदस्यों के बीच विभाग बंटवारे का विवाद गहरा गया है। MIC सदसियों के बीच विभाग बंटवारे के दिन ही दो सदस्यों ने MIC से अपना इस्तीफा दे दिया था। इसमें संजय देवांगन ने पहले इस्तीफा दिया और दूसरे सदस्य सलीम नियरिया ने उनके समर्थन में इस्तीफे की घोषणा कर दी। हालांकि सलीम का लिखित इस्तीफा इसलिए नहीं आ पाया क्योंकि वे शहर में नहीं थे लेकिन उन्होंने कहा कि वे संजय देवांगन के पक्ष से सहमत हैं और वे भी इस्तीफा देते हैं।

इधर संजय देवांगन के मान मनौव्वल की खबरों के बीच यह बात सामने आ रही है कि उनसे बात करने तक कोई नहीं गया है। संजय देवांगन ने मुनादी से बात चीत में बताया कि उन्हें अबतक न तो विधायक, न महापौर या संगठन के और किसी पदाधिकारी ने इस विषय पर बात चीत की है। ऐसे में पार्टी या महापौर की मंशा ही नहीं है कि गतिरोध खत्म हो। सूत्रों के अनुसार महापौर, संजय देवांगन को अब MIC से बाहर करने के बहाने तलाश रहे हैं।

संजय देवांगन ने यह कहकर MIC से इस्तीफा दिया था कि जब निगम के अधिकार में कोई स्कूल ही नहीं है तो वे शिक्षा विभाग लेकर क्या करेंगे। शिक्षा में निगम की ओर से जब करने को ही कुछ नहीं तो शो पीस रहकर वे क्या करेंगे। इससे पहले पार्टी और महापौर की ओर से यह कहा गया था कि संजय देवांगन और सलीम नियरिया को मनाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि ऐसे किसी प्रयास से संजय देवांगन ने इनकार किया है।

सलीम नियरिया से हालांकि मुनादी ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनके शहर से बाहर होने के कारण उनका फ़ोन नहीं लग पाया लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने रायपुर से वापस लौटते तक खुद को MIC से अलग रख हुआ है। उनका कहना है कि जब तक रायगढ़ आकर वे कोई उचित निर्णय न ले लें तब तक उन्हें MIC से बाहर समझ जाय।

इस मसले पर बात करने जब हमने महापौर और सभापति से बात करने की कोशिश की तो उनका फ़ोन रिसीव नहीं हुआ लेकिन विधायक प्रकाज़ह नायक ने मुनादी को बताया कि संजय देवांगन MIC में वापस आएंगे और अपना पदभार संभालेंगे। शिक्षा विभाग को लेकर कहा कि MIC सदस्य होना महत्वपूर्ण है न कि कोई विभाग महत्वपूर्ण है। शहर के विकास में MIC निर्णय लेता है और संजय देवांगन भी उस निर्णय का हिस्सा जल्द बनेंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News