09-February-2020


जशपुर में "सिक्का उछाल'सरपँच के खिलाफ शुरू हुआ ताला आंदोलन …..देखिये वीडियो ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के घुमरा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आज ताला जड़ दिया है और ये तब तक यहाँ ताला जड़े रहेंगे जब तक इस पंचायत में सरपँच का दुबारा चुनाव नही हो जाता।ग्रामीणों का कहना है कि 3 फरवरी को आखिरी चरण के मतदान में इस ग्राम पंचायत के सभी 5 प्रत्याशियों का मतदान के समय चुनाव चिन्ह ही बदल दिया गया ।ग्रामीणों और प्रत्याशियों के विरोध करने पर दुबारा चुनाव कराने की बात कहकर सरपँच का मतदान रोक दिया गया लेकिन यहां दुबारा मतदान नही कराकर सरपँच पद के लिए कूल पड़े 12 वोट को आधार बनाकर दो प्रत्याशियों के बीच हेड टेल करके रिटर्निंग ऑफिसर ने किसी नरहरी देहरी को सरपँच का प्रमाण पत्र दे दिया ।ग्रामीण सिक्का उछालकर सरपँच का विरोध कर रहे है और विरोध स्वरूप इन्होंने आज सार्वजनिक तौर पर पंचायत में ताला जड़ दिया है और एलान कर दिया है कि जबतक मतदान करके सरपँच नही बनाया जाएगा तबतक ग्राम पंचायत में न तो कोई सरपँच बैठेगा न सचिव ।

देखिये वीडियो-

https://youtu.be/Ufj3Td5oJTU








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News