सत्ता के चालों की मुनादी।।
दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले ही EVM पर बवाल शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट कर सवाल उठाया है कि रिज़र्व वोटिंग मशीन EVM कर्मचारी, बीच सड़क पर कैसे उतार सकते हैं। किसी कर्मचारी के जिम्मे EVM मशीनें कैसे है। उन्होंने इस संबंध में एक फ़ोटो भी ट्वीट किया है।
आम आदमी पार्टी ने यह भी सवाल उठाया है कि वोटिंग खत्म हुए जबकि 18 घंटे हो गए चुनाव आयोग ने अब तक वोटिंग का प्रतिशत क्यों नहीं बताया। इससे ज्यादा आपत्ति उन्हें इस बात से है कि भाजपा की IT सेल और भाजपा महामंत्री ट्वीट करके वोटिंग प्रतिशत कैसे बात रहे हैं जबकि चुनाव आयोग ने अभीतक इसे जारी ही नहीं किया है।

संजय सिंह ने यह भी चुनाव आयोग से पूछा कि मनोज तिवारी को चुनाव की तारीख चुनाव आयोग की घोषणा से पहले कैसे पता चल जाता है। संजय सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि वह बताए कि उसने क्या घपला किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अभी तक मत प्रतिशत चुनाव आयोग ने क्यों जारी नहीं किया है ?

