09-February-2020


परिचित ही निकला स्विफ्ट कार के चोरी का आरोपी ......अंतरराज्यीय बार्डर लेजाकर बेचने की फिराक में था पीछा करते हुए जब पुलिस को दिखी कार फिर फिल्मी स्टाइल में लगा भागने .....पढें पूरी खबर



स्पीफ्ट कार चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार, बसदेई पुलिस की कार्यवाही।

सूरजपुर मुनादी।

गत 08 फरवरी 2020 को प्रार्थी मुकेश यादव पिता रामनारायण यादव उम्र 27 साल निवासी डबरीपारा, चौकी बसेदई का चौकी में आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि 07 फरवरी 2020 की दरम्यानी रात में इसके जीजा स्व. नरेन्द्र यादव की स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 15 डीए 9800 को कोई अज्ञात चोर घर के सामने से चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 73/20 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मामले की सम्पूर्ण हालत से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह को गंभीरतापूर्वक माल मुलजिम की पतासाजी कर गिरफ्तार करने पुलिस की दो टीमों को लगाया तथा सूरजपुर जिले के बार्डर क्षेत्र के थाना-चौकी प्रभारियों को तत्काल नाकाबंदी करने हेतु निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई स्वीफट कार की पतासाजी हेतु प्रार्थी मुकेश यादव से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया एवं आस पास के लोगों से पूछताछ की गई जिससे पता चला की प्रार्थी की बहन श्रीमती मीना यादव जो अम्बिकापुर बस स्टैण्ड के पास रहती है जिसके पति की मृत्यु कुछ महिनों पूर्व हो चुकी है पूर्व संदेही श्रवण कुमार यादव उर्फ भोलू उर्फ सिद्वार्थ यादव का प्रार्थी की बहन से जान-पहचान था जो कि घटना से 02-03 दिन पूर्व मीना यादव के घर गया था जो मीना यादव से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि कार की दूसरी चाभी घर पर नहीं है जिससे संदेही द्वारा ही उक्त घटना को अंजाम दिया गया है पूर्णतः विश्वास होने पर संदेही के सकुनत ग्राम कसकेला थाना भटगांव में दबिश दिया गया जो संदेही सकुनत पर नहीं मिला संदेही द्वारा उक्त चोरी गई स्वीफट कार को कहीं अन्यत्र राज्य में ले जाकर खपा देने की शंका पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अंतरराज्यीय बार्डर पर अन्य थानों से सम्पर्क स्थापित कर नाकाबंदी की गई तथा पुलिस के एक टीम के द्वारा बनारस मार्ग में पतासाजी हेतु रवाना हुई थी जो संदेही श्रवण कुमार यादव उर्फ भोलू उर्फ सिद्वार्थ यादव उक्त चोरी गई स्वीफट कार के साथ घाट पण्डारी के पास देखा गया जिसे पुलिस के द्वारा हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया, आरोपी पुलिस को देखकर काफी तीव्रगति से वाहन चलाने लगा जिसे पुलिस टीम धनवार बेरियर तक पीछा करते हुये धनवार बेरियर के पास नाकाबंदी कर पकडा।
पकड़े गए व्यक्ति से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी श्रवण कुमार यादव उर्फ भोलू उर्फ सिद्वार्थ यादव बताया गया कि स्व. नरेन्द्र यादव के साथ यह काम करता था तथा नरेन्द्र यादव के मृत्यु के पश्चात उसके स्वीफट कार पर इसकी लालच वश घर में आने जाने से कार की चाभी चोरी कर दिनांक 07.02.2020 की रात्रि में मुकेश यादव के घर सामने से चोरी कर लिया था आरोपी श्रवण कुमार यादव उर्फ भोलू उर्फ सिद्वार्थ यादव आ0 जुगेश्वर यादव उम्र 24 साल सा0 ग्राम कसकेला थाना भटगांव से उक्त चोरी गई स्वीफट कार जिसका कुल मशरूका 06 लाख रूपये जप्ती किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय सूरजपुर में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बसदेई पुलिस टीम की तत्परतापूर्वक की गई इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, प्र0आर0 मनोज पोर्ते, राहुल गुप्ता, आरक्षक महेन्द्र यादव, अमरेन्द्र दुबे, प्रदीप साहू, देवदत्त दुवे, महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पटेल, आंचल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल सक्रिय रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News