09-February-2020


चुनाव के समय खूब दिखाई अपनी गुंडागर्दी अब जब पुलिस का कसा शिंकजा तो लगे भागे - भागे फिरने.....निर्वाचित बीडीसी और उसके भाई ...मचाया धमाल और किया ....



छाल पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों खोजबीन की तेज आरोपी घर छोड़कर फरार।

रायगढ़ मुनादी।

छाल थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव के पूर्व बीती रात घर में घुसकर मारपीट करने व गाड़ियों के तोड़फोड़ करने के मामले में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 के हाल ही में निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य संजय गुप्ता व उसके भाई प्रवीण गुप्ता राकेश गुप्ता विजय गुप्ता जिनके खिलाफ छाल थाना में प्रार्थी राजेश गुप्ता रामकृष्ण पाठक चंद्रशेखर सीदा र के द्वारा लिखित सूचना दिए जाने पर थाना छाल द्वारा इन चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध सिद्ध होते देख धारा 458 294 323 506 427 190 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वही चारों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जिन्हें आए दिन छाल पुलिस द्वारा घर में व गांव में आकर ढूंढ रही हैं। जहां 07 फरवरी को चारों आरोपी न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका लगाए हुए थे। जहां पूर्व में इनके अपराधिक मामलों को देखते हुए अग्रिम जमानत खारिज कर दिया और वही आए दिन पुलिस की दबिश को देखते हुए संजय गुप्ता व उनके तीनो भाई गांव से फरार चल रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News