जशपुर(कुनकुरी)मुनादी //
सोशल मीडिया के जरिये 10 साल से गायब एक युवक को ढूंढ निकाला गया। जशपुर जिले के कुनकुरी का रहने वाला हेमंत 10 साल पहले अचानक लापता हो गया था ।10 सालों तक लापता हेमन्त के परिजन उसकी तलाश करते रहे और बेटे के गायब होने के गम में 3 साल पहले उसकी माँ की मौत हो गयी लेकिन 2 माह पहले अचानक हेमन्त को फेसबूक में देखा गया और फेसबुक के जरिये उससे सम्पर्क कर उसे 10 साल बाद वापस लाया गया। कुनकुरी निवासी विवेक बजाज ने बताया कि हेमन्त के पिता 35 वर्षो से उंसके दुकान में काम करता रहा है इसलिए हेमन्त को तलाशने में वह भी लगा हुआ था ।2 माह पहले विवेक ने फेसबूक साईट पर मोहन सिंह नाम का फेसबुक अकाउंट देखा तो उसे शक हुआ कि कही वो हेमन्त तो नहीं है।शक दूर करने के लिए उसने हेमन्त से मैसेजर में बात की रो उसका शक सही निकला वह मोहन सिंह नही बल्कि हेमन्त ही था जो बदले हुए नाम से एकाउंट चला रहा था ।फिर विवेक ने हेमन्त की बात हेमन्त के घरवालो से करवाई तब पता चला कि वह पुणे में नौकरी करता है ।हेमन्त को जब ये पता चला कि 10 वर्षो से उसका पूरा परिवार उसे ढूंढने में लगा है और उसके गायब होने के गम में उसकी माँ की मृत्यु हो गयी तो वह अपने घर आने का फैसला लिया और 2 दिन पहले वह वापस कुनकुरी आ गया। कुनकुरी वापस आने पर सबसे पहले उसे कुनकुरी थांना लाया गया कयोंकि उंसके गायब होने के क्रम में थाना कुनकुरी में उंसके नाम की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।उसने थाना कुनकुरी को बताया कि वह अपने पिता के शराब पीने की लत से बहुत ज्यादा परेशान हो गया था और इस चलते वह घर से अचानक निकल गया ।घर से निकलने के बाद वह कभी नागपुर में रहा,कभी मुंबई में रहा तो कभी पुणे तो कभी दिल्ली तो कभी बैंगलौर में काम किया इस बीच उसे न तो कभी घर की याद आयी न ही वो अपने घरवालों से कभी कोई बात की ।हेमंत की माने तो रीयल लाईफ से जूझते जूझते वह सारा कुछ भूल बैठा ।पुरानी बातें उसे कुछ याद नही रहने लगी और धीरे धीरे वह सब कुछ भूल गया आखरी में 2 माह पहके दिसम्बर 29 को विवेक ने फेसबुक के जरिये इसे ढूंढ निकाला लेकिन इस कहानी का सबसे दुखद पहलू ये है कि जो माँ अपने लाल की एक झलक देखने 8 वर्षो तक तड़पते रही आज जब उसका लाल वापस आया तो वो दुनिया से अलविदा हो चुकी थी।

