जशपुर मुनादी//
चाय पिलाने के बहाने घर बुलाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के विरुद्ध जशपुर जिले की बगीचा पूलिस ने अपराध दर्ज किया है ।बगीचा थाना प्रभारी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बगीचा से लगे ग्राम पंचायत झिक्की निवासी अजित गुप्ता बिगत 27 जनवारी को पीड़िता को चाय पीने के लिए अपने घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा ।आरोपी के इस हरकत को देखकर पीड़िता भागकर अपने घर आ गयी और घरवालो को पूरी बात बताई ।पीड़िता के कहने पर उंसके परिजनों ने बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई और शिकायत के आधार पर बगीचा पूलिस ने आरोपी लजीत के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया ।आरोपी को अभी गिरफ्तार नही किया गया है ।

