जशपुर मुनादी।।
घर मे अकेली सो रही महिला के साथ बैगा बनकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।मामला जशपुर जिले के बगीचा की है।बगीचा थाना इंचार्ज ने बताया कि गत 8 फरवरी को रात करीब 12 बजे विवाहिता अपने घर मे अकेली सो रही थी तभी रात करीब 12 बजे आरोपी बैगा राम पीड़िता का दरवाजा खटखटाने लगा ।पीड़िता द्वारा कौन है पूछे जाने पर खुद को बैगा बताते हुए आरोपी दरवाजा खोलवा पाने में सफल हो गया ।जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला आरोपी पीड़िता के साथ जबरदस्ती पर उतारू हो गया ।किसी तरह पीड़िता उंसके चंगुल से छूट पायी अगले दिन वह घटना कि रिपोर्ट लिखाने बगीचा थाने आयी।पीड़िता की रिपोर्ट पर बगीचा थाना पूलिस ने आरोपी बैगा राम के विरुद्ध 376 का अपराध कायम कर लिया है।आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

