जशपुर मुनादी।।
खबर है कि रविवार को अपनी बीडीडी पत्नी और 3 साल की बच्ची का अपहरण किये जाने के मामले में दहाड़ मारकर रोने वाले बीडीसी पति ने जहर का सेवन कर लिया है और उसे गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया रहा है । ग्रामीणों के द्वारा मिल जानकारी के मुताबिक बीडीसी पति नेहरू भगत आज सुबह सुबह बेहोश हो गया और जब घरवालो ने उसे इस हाल में देखा तो रोना शुरू कर दिया ।उन्हें शक है कि नेहरू भगत ने जहर का सेवन कर लिया है और हालत ज्यादा खराब न हो इसलिए उसे आनन फानन में अम्बिकापुर लेकर जाया जा रहा है।
आपको बता दें कि बगीचा क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्वाचित बीडीसी कलावती भगत का अपहरण किये जाने से व्यथित होकर बीडीसी पति नेहरू ने सन्ना में खूब तमाशा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बीडीसी कलावती के द्वारा बगीचा थाना को दिये गए एक आवेदन की प्रति भेजी गई जिसमें बीडीसी द्वारा यह बताया गया कि वह न तो अपहरण की शिकार हुई है और वह न ही किसी के दबाव में आई है वह स्वेच्छा से अपनी बच्ची के साथ भगवान का दर्शन करने आई है और 13 फरवरी को वापस आ जाएगी लेकिन इस आवेदन के बारे जब बगीचा थाना प्रभारी से जानकारी मांगी गई तो बगीचा पूलिस ने उक्त आवेदन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है ।इधर इन्ही घटनाकर्मो के बीच सुबह सुबह खबर आई कि पत्नि की वियोग में पति ने जहर का सेवन कर लिया है।

