महासमुंद मुनादी।।
जेल में रहकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे बंदियों को न्यायालय ने भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इन परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं जेल के जेलर मुकेश कुशवाहा जिन्होंने खुद भी लोक सेवा आयोग की कई परीक्षाओं का अनुभव हासिल किया हुआ है। उनके साथ परीक्षाओं पर चर्चा के अलावा ग्रुप डिस्कशन और विषयों पर सूक्ष्मता से परिचर्चा भी करते हैं। ऐसे में अब यहां के चारों कैदियों को लगता है कि वे इस परीक्षा में सफल हो जाएंगे।

महासमुंद जेल में निरुद्ध चार कैदी लखेश्वर साहू, खेमराज नायक, चमन जांगड़े और गौरीशंकर केवट को न्यायालय से जब लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली तो उनका रुझान पढ़ाई में बढ़ गई, हालांकि चमन जांगड़े इससे पहले कई प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले चुका है लेकिन और तीन साथी मिल जाने से उसके हसरत को नयाईंधन मिल गया। खासकर उनके जेलर का सानिध्य जब मिला जिन्होंने उनके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित माहौल के साथ साथ तैयारियों के सारे विषय वस्तु उन्हें उपलब्ध कराने का पहल किया तो उनके अंदर का आत्मविश्वास और बढ़ गया।
जेल के अंदर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा को लेकर ऐसे बंदियों में रुझान बढ़ रहा है जो किसी कारण से परीक्षा में शामिल होने का बजाय जेल में आगये। ऐसा माहौल यहां से निकलकर उन्हें अच्छे व्यवस्थापन की दिशा में बेहतर साबित हो सकता है।

