10-February-2020


नागरिकता कानून लेकर शहर में प्रदर्शन, आपसी सौहार्द्य बिगाड़ने की साजिश .....सर्द हवाओं में ......समझना जरूरी है इसके अंतिम छोर के आदिवासियों को .....पढें पूरी खबर, देखें वीडियो किसने क्या कहा और ....



रायगढ़ मुनादी।

नए नागरिकता कानून को लेकर शहर में भी इसके खिलाफ लगातार हर रोज रामलीला मैदान में विरोध।प्रदर्शन में लोगो का हुजूम उमड़ रहा है। लोग इसे विभिन्न तरीके से अपना तर्क देकर इसे बेतुका और आपसी सौहार्द्य बिगाड़ने की साजिश करार दे रहे हैं।
शाहीन बाग के समर्थन में और नए नागरिकता कानून के खिलाफ 11 वे दिन भी लोग जुटे और कड़कड़ाती ठंड में भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मंच संभालते हुए लोगों ने कहा कि सरकार करोड़ो पीडितो को भारत मे पनाह देना चाहती है लेकिन जो करोडों लोग जो भारत मे ही किसी न किसी तरह से पीड़ित हैं उनका क्या। देश मे बेरोजगरी चरम पर है लोगो को रोजगर नही मिल पा रहा है। लगातार नौकरियां जा रही है लोगो के सर पर छत नहीं है।
यहां प्रदर्षन में शामिल हो रहे लोगो ने कहा कि सरकार नागरिकता में न राशनकार्ड न वोटर आईडी और न ही आधार कार्ड को मान रही है ऐसे में जिस वोटर आईडी से हमने प्रधान मंत्री चुना है देश की जनता की पहचान है वोटर आईडी इसी वोटर आईडी से देश की सरकार है। लोगो ने कहा कि दरअसल केंद्र की मोदी और शाह के द्वारा देश मे आपसी सौहार्द्य बिगाड़ने जिसमे हिन्दू मुसलमान के बीच वैमनस्य फैलाने की हर सम्भव कोशिश की गई लेकिन वे हर मोर्चे पर विफल हुए तब जब अंत मे कुछ नही सुझा तब नए नागरिकता कानून को ले आये लेकिन इससे भी उन्हें संतुष्टि नही मिल रही है। मंच से सभी लोगो ने शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखने की बात कही गई। मंच से यह भी कहा गया कि देश की 75 प्रतिशत आबादी आज भी गांव में रहती है लेकिन ऐसे आदिवासी जिनके पास उनके पहचान के लिए कुछ भी नही है और तो और उनके पास अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए मिशल भी नही दे सकते है। ऐसे में इन आदिवासियों की नागरिकता कैसे सिद्ध होगी यह भी एक दिलचस्प मामला है। फिलहाल शहर के रामलीला मैदान में 11 वे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

देखे पूरी वीडियो मुनादी लाइव में

https://www.facebook.com/munaadicg/videos/524590344852394/

देखे ईस वीडियो को भी इनका अंदाज ऐसा ....

https://youtu.be/4YTdoVV-IB4








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News