10-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: हाय रे चुनाव ! नतीजा आते ही महिला ने लगा ली आग ,शरीर जलकर कोयला ,ये है आग लगाने की वजह ,सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान ….



जशपुर मुनादी।।

नीतीश यादव की मुनादी

पंचायत चुनाव का रिजल्ट आते ही एक महिला ने अग्निस्नान कर अपनी जान दे दी।घटना जशपुर जिले के फरसाबहार थानांतर्गत ग्राम पंचायत बनगाँव की है ।बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के अगले दिन यानि 4 फरवरी को ग्राम पंचायत की लक्ष्मी बाई नाम की एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया और उसकी जान चली गयी ।वह इतनी बुरी तरीके से जल चुकी थी कि उसके शरीर के अंग अलग अलग हो गए ।

पूलिस थाना फरसाबहार की माने तो महिला के आग लगाने का सबसे बड़ा कारण पंचायत चुनाव था।इस पंचायत चुनाव में मृतिका के द्वारा किसी प्रत्याशी को जिताने के नाम पर पैकेज लेने की बात उजागर हो गयी थी और मामला उजागर होते ही गाँव मे विवाद खड़ा हो गया ।गाव में बढ़ते विवाद और विरोध को देख महिला बुरी तरह घबरा गई थी उपर से उसे यह पता चल गया कि प्रत्याशी से पैकेज लेने की बात को उंसके पति ने ही उजागर किया था।इस बात पर 3 फरवरी की रात को लक्ष्मी बाई और उसके पति के बीच काफी बहसा बहसी भी हुई लेकिन उसके पति को इस बात की बिल्कुल भी भनक नही थी कि बात आत्महत्या तक पहुंच जाएगी। मृतिका के पति ने बताया कि मौत को गले लगाने से पहले वह कुछ गाँव वालों के विरोध से डरी घबराई हुई थी जिस पर उसने उसे हिम्मत देते हुए कहा था कि चिंता करने की कोई बात नही है लेकिन पति की समझाईस भी काम नही आई और सुबह होते होते उसने आग लगाकर खुद को बुरी तरह जला डाला और उसकी मौत हो गयी।

https://youtu.be/WZzqWmRLImk

फरसाबहार पूलिस की माने तो अबतक इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि जीतने के लिए पैकेज देने वाला प्रत्याशी कौन था ।बहरहाल मामले की जांच अभी भी जारी है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News