पखवाड़े से फरार चल रहे बीडीसी प्रत्याशी व इनके भाई में से एक आरोपी को छाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
चुनाव के मध्यरात्रि घर मे घुसकर तोड़ फोड़ व मारपीट करने के साथ साथ बाहर खड़ी 4 वाहनों के कांच व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपी संजय गुप्ता पिता शिवप्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता पिता शिवप्रसाद गुप्ता, राकेश गुप्ता पिता शिवप्रसाद गुप्ता व प्रवीण गुप्ता(भोलू) पिता अभिमन्यु गुप्ता जो कि पखवाड़े से छाल पुलिस के आंख में धूल झोकते फरार चल रहे थे, जिन्हें छाल पुलिस अपराध कायम करने के बाद से कुड़ेकेला व आस पास के गांव में खोजबीन तेज कर दी। आरोपी पखवाड़े से पुलिस के साथ लुका छुपी का खेल खेलते आ रहे थे वही सोमवार के सुबह करीबन 9 बजे पुनः पुलिस के टीम रमेश शर्मा, कंचन तिवारी व थाना स्टाफ छाल के द्वारा सुबह गश्ती के दौरान कुड़ेकेला से मुनुन्द की ओर आरोपी विजय गुप्ता पिता शिवप्रसाद गुप्ता ने पीछे से आ रहे पुलिस को देख छिपते छिपाते नजरे बचाते मुनुन्द बस्ती की ओर भागना चाहा किन्तु कानून के हाथ वाकई लंबे होते है, यह बात छाल थाना स्टाफ से यंहा सिद्ध कर दिया । पुलिस से नजर बचाकर भाग रहा आरोपी को छाल पुलिस ने मुनुन्द में आखिरकार धरदबोचा जिसे गिरफ्तार कर धर्मजयगढ़ न्यायालय में आज पेश किया जंहा आरोपी के गंभीर अपराध को देखते हुए न्यायालय ने ज़मानत खारिज कर जिला जेल न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

