10-February-2020


Munaadi Breaking- सरगुजा रियासत में शोक राजमाता के निधन की खबर लगते ही पैलेस में पहुंचने लगे ......मंत्री, विधायक, संगठन ..देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर ....कल होगा अंतिम दर्शन ....



स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता का हुआ देहांत

रायपुर मुनादी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की माता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का सोमवार शाम को करीब सात बजे नई दिल्ली में निधन हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत लंबे समय से ख़राब थी और उनका उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

उनका अंतिम संस्कार सरगुजा में गृह स्थान में किया जाएगा पैलेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा परसो अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सरगुजा पैलेस में कांग्रेसियो समेत शुभ चिंतकों का हुजूम पहुंचने की खबर है।

 पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है।

सभी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव जी के निधन के दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेसजन शोक संतप्त सिंहदेव परिवार के सहभागी है।

पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, रमेश वल्र्यानी, किरणमयी नायक, ज्ञानेश शर्मा, आर.पी.सिंह, राजेश बिस्सा, राजेन्द्र सिंह परिहार, सुरेन्द्र शर्मा ने पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, धनजंय सिंह ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी पूर्व मंत्री देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।  








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News