जशपुर मुनादी
जिला मुख्यालय जशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित किये गए सामर्थ्य दिव्यांग केंद्र में दिव्यांगों को शिक्षा और ज्ञान देने के बजाय "चाकरी" करायी जा रही है ।यहाँ रहकर पढ़ाई लिखाई करने वाले बच्चे संस्थान का टॉयलेट साफ करने से लेकर संस्थान का झाड़ू पोंछा तक करने को मजबूर है।
मुनादी डॉट कॉम को हाथ लगे इस वीडियो को जरा गौर से देखिये दिव्यांग नौनिहाल किस तरह बेगारी करते दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सामर्थ्य दिव्यांग संस्थान की शुरुआत पूर्व कलेक्टर के सद्प्रयासों से हुआ था लेकिन उनके जाते ही यहां के जिम्मेदार अधिकारियो ने सामर्थ्य के बच्चों को मजदूर बनाने में कोई कसर नही छोड़ा।
बताया जाता है कि इस संस्थान के अधिकारी डीएमसी विनोद पैंकरा है और जब मुनादी डॉट कॉम ने उनसे दूरभाष पर संस्थान के दिव्यांग बच्ची से बेगारी करवाये जाने के संबन्ध में सवाल किए तो उन्होंने हमसे बात करने से यह बोलकर इनकार कर दिया किया कि उनके पास समय नही है ,वह किसी जरूरी काम मे व्यस्त हैं ।

